साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण कल, अविवाहितों के लिए अच्छा नहीं चंद्र ग्रहण 

नई दिल्ली
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को नजर आएगा। हालांकि ये ग्रहण पूरे भारत में प्रभावी नहीं हैं, बस नार्थ इंडिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। इस ग्रहण की अवधि 14 मिनट 30 सेकंड की होगी। ये 26 मई को दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू होगा और शाम 6:22 बजे खत्म होगा। जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, नार्थ और साउथ अमेरिका और ईस्ट महासागर में ही देखा जा सकता है। हालांकि ये एक खगोलीय घटना है, लेकिन भारतीय धर्मशास्त्रों में ग्रहण का खास महत्व है। वैसे तो यहां ये इस बार प्रभावी नहीं है और ना ही इसका सूतक काल भी लगेगा लेकिन फिर भी ग्रहण के वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

 ग्रहण काल के दौरान अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए और इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

हनुमान जी का मंत्र- ऊं रामदूताय नम:
भगवान विष्‍णु का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
महादेव का जाप: ऊं नम: शिवाय
श्रीकृष्‍ण मंत्र- क्‍लीं कृष्‍णाय नम:
श्रीराम का जाप: सीताराम
तुलसी के पास एक तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *