सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 मजदूर लापता, 1 शव बरामद

भुवनेश्वर
ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 प्रवासी मजदूर लापात हो गए हैं। जबकि एक का शव बरामद किया गया है। ओडिशा के चित्रकोंडा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर ये घटना हुई है। ओडिशा में चित्रकोंडा पुलिस स्टेशन की सीमा में सिलेरू नदी में नाव पलटा है, जिसमें 8 लोग लापता हो गए हैं और एक का शव बरामद हुआ था। इलाके में खोज और बचाव अभियान जारी है। फिलहाल नाव क्यों पलटा, इसकी जानाकारी सामने नहीं आई है। विशाखापत्तनम के एसपी बीवी कृष्णा राव ने इस बात की पुष्टी की है। एसपी बीवी कृष्णा राव ने कहा है कि चित्रकोंडा पुलिस थाने की सीमा में सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 लोग लापता हुए हैं। उनको खोजने के लिए बचाव टीम काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *