मेडिकल ऑफिसर का इंटरव्यू 1 जून को, एडमिट कार्ड जारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPSC) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं. आयोग ने एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. विज्ञापन संख्या 01/2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भर्ती प्रक्रिया मेडिकल ऑफिसर के 727 रिक्त पदों के लिए हो रही है. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 के लिए इंटरव्यू एक जून को होगा. इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

एमपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंटरव्यू सेंटर पर पहुंचने वाले सभी अभ्यर्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. अभ्यर्थियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांचकर ही एंट्री दी जाएगी. इसके बाद उन्हें परीक्षा हॉल में बैठना होगा.

कहा गया है कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट तीन दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह अपने साथ पानी की बोतल और सैनिटाइजर साथ लेकर जाएं. साथ ही मास्क पहनकर जाना भी अनिवार्य है.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

– सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://mppsc.nic.in/ पर जाएं

– होम पेज पर Interview Call Letter – Medical Officer Examination 2021 लिंक मिलेगा – इस लिंक पर क्लिक करें

– अब एक नया पेज ओपन होगा

– अब यहां अप्लीकेशन नंबर और अपनी जन्मतिथि व वेरीफिकेशन कोड एंटर करके लॉग-इन पर क्लिक कर दें

– अब आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा

– इसका प्रिंट आउट निकाल लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *