मुख्यमंत्री चौहान ने सागर कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा पारिजात का पौधा

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर के कलेक्ट्रेट परिसर में पारिजात का पौधा रोपित किया। चौहान सागर संभाग की कोविड-19 समीक्षा बैठक एवं क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शामिल होने सागर पहुँचे थे। सागर पहुँचने के बाद उन्होंने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा रोपकर स्वस्थ जीवन एवं समृद्ध पर्यावरण का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक सर्व शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया और महेश राय सहित समस्त जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *