कोविशील्ड की 17 बॉक्स पहुंची राजधानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष के लिए नि:शुल्क टीकाकरण करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट से समझौता करते हुए वैक्सीन खरीदने का निर्णय लिया था। इसी के तहत आज एक बार सीरम इंस्टीट्यूट ने अपने मुंबई कार्यालय से रायपुर के लिए एयर इंडिया की फ्लाईट संख्या 651 से 17 बॉक्सों में कोविशील्ड की वैक्सीन भेजी हैं। लगातार वैक्सीन की आपूर्ति होने के कारण 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण का कार्य बहुत ही तेज गति से पूरे छत्तीसगढ़ में हो रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *