पीएम मोदी हाई प्रोफाइल बैठक में  सीबीआई के नए निदेशक के नाम पर लगेगी मुहर

 नई दिल्ली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक हाई प्रोफाइल कमेटी आज यानी सोमवार को सीबीआई के अगले चीफ के नाम पर मुहर लगा सकती है। पीएम मोदी के अलावा इस समिति में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी होंगे। यह मीटिंग सोमवार शामल 7 बजे पीएम मोदी के आवास पर होगी।

खबरों के मुताबिक, 1984-1985 और 1986 बैच के आईपीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, राकेश अस्थाना, वाईसी मोदी और सुबोध जायसवाल का नाम अगले सीबीआई निदेशक के तौर पर सबसे आगे चल रहा है। नियमों के मुताबिक, वरिष्ठता, भ्रष्टाचार विरोधी मामलों की जांच में अनुभव और सत्यनिष्ठा के आधार पर कमेटी सीबीआई के अगले निदेशक का चुनाव करेगी। सीबीआई निदेशक के तौर पर अधिकारी का कार्यकाल पदभार संभालने के बाद दो साल से कम नहीं होगा। 

दो साल पूरे करने के बाद इसी साल फरवरी में आरके शुक्ला सीबीआई डायरेक्टर पद से रिटायर हो गए थे। फिलहाल सीबीआई में अडिश्नल डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ही निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *