जब शाहरुख ने फराह खान के पति शिरीष कुंदर को जड़ दिया था थप्पड़ 

 मुंबई 
निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर 24 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बतौर निर्देशक शिरीष की पहली फिल्म साल 2006 में आई ‘जानेमन’ थी। इसके बाद उन्होंने ‘जोकर’ फिल्म बनाई। शिरीष ने मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान से शादी की है। दोनों पहली बार फिल्म ‘मैं हूं ना’ के दौरान मिले थे।

 फराह खान और शाहरुख खान की दोस्ती सालों पुरानी है लेकिन दोनों की दोस्ती में उस वक्त दरार आ गई थी जब एक पार्टी में शाहरुख ने सरेआम शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया था। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब शिरीष ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रा. वन’ को लेकर तंज कसा था। साल 2011 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसका बजट करीब 150 करोड़ था। फिल्म को लेकर शिरीष ने ट्वीट किया- ‘मैंने अभी अभी सुना कि 150 करोड़ का पटाखा फुस्स हो गया।‘ 

 जनवरी 2012 में संजय दत्त ने जुहू के एक नाइटक्लब में ‘अग्निपथ’ की सक्सेस पार्टी दी थी। इस पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी में शिरीष लगातार शाहरुख खान का पीछा करने लगे पहले तो शाहरुख ने खुद को काफी देर तक शांत रखा लेकिन बाद में उन्होंने अपना आपा खो दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *