कोविड-19 के प्रकोप में बढ़ोत्तरी को दृष्टिगत रखते हुये समीक्षा बैठक आज
मुरैना
संभागीय आयुक्त ग्वालियर एवं चंबल संभाग आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में 24 मई 2021 को प्रातः 10 बजे संभाग के जिलों में कोविड-19 के प्रकोप में बढ़ोत्तरी को दृष्टिगत रखते हुये दैनिक आधार पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समस्त जिलों के कलेक्टर उपस्थित रहकर संबंधित बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी देंगे।
जिसमें कोविड की वर्तमान स्थिति (पाजिटिविटी रेट), पोस्ट कोविड वार्ड, उपचार, किल कोरोना निरंतर (50 घरों पर 1 व्यक्ति नियुक्त करना जो वैक्सीनशन एवं अपडेट करेगा, वैक्सीनेशन, अस्पतालों के लिए आगामी तैयारी (डिमांड), कोविड से संबंधित लाभार्थियों को लाभ प्रदान करना, अनाथ हुए बच्चों को 5 हजार रूपये पेंशन लाभ प्रदान करना, आयुष्मान भारत योजना (मुख्यमंत्री कोविड उपचार) योजना, कोविड से मृत्यु पर 1 लाख रूपये लाभ प्रदान करना, कोरोना योद्धाओं की मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और राशन वितरण की जानकारी से अवगत करायेंगे।
