सीएम योगी आज गोंडा दौरे पर 

 गोंडा 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा दौरे पर आ रहे हैं। वे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से यहां पुलिस लाइन में 10:35 बजे उतरेंगे।10:45 पर इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 11 बजे जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। देवीपाटन मंडल के अन्य जिलों के डीएम एसपी वीसी से जुड़ेंगे। इसके बाद 12:05 पर मीडिया से ब्रीफिंग का कार्यक्रम है। 12:20 पर जिला अस्पताल के पोस्ट कोविड वार्ड का निरीक्षण करेंगे।

संशोधित कार्यक्रम में अभी गांव जाने का कार्यक्रम नहीं है। एक बजे रवानगी है। 12:30 से आधा घंटा खाली है इसलिए शहरी क्षेत्र के निकट गांव जा सकते हैं। मुख्यमंत्री एक बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से आजमगढ़ के लिए रवाना हो जायेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी कर सकते हैं लेकिन अधिकृत कार्यक्रम में जारी नहीं किया गया है। जिला प्रशासन ने शिलान्यास स्थल पर तैयारी कर रखी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से चली आ रही मांग को देखते हुए पोस्ट कोविड वार्ड के निरीक्षण के बाद शिलान्यास संभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *