जीजा ने साली को जिंदा जलाकर मार डाला
राजनांदगांव । जिले के कोपीडीह ग्राम मे एक सिरफिरे जीजा ने अपनी साली की डोली उठने पहले उसकी हत्या कर फरार हो गया । पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त समाचारो के अनुसार कोपेडीह निवासी रवि सेन के की दो बेटियों 25 वर्षीय मनीषा और 23 वर्षीय मोनिका का विवाह समारोह चल रहा था ।सेन परिवार मे डोली उठने से पहली ही युवती की अर्थी उठ गई। साली की हो रही शादी जीजा को इतनी नागवार गुजरी कि उसने बारात आने से ठीक एक दिन पहले युवती को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी जीजा भिलाई निवासी हेमलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से युवती का परिवार सदमे में हैं।
वारदात के बारे मे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूरा मामला शनिवार सुबह 5 बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी रवि सेन की दो बेटियों 25 वर्षीय मनीषा और 23 वर्षीय मोनिका की शादी हो रही थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी के बीच खुशियों में सराबोर था। रविवार को दोनों की बारात आने वाली थी। घरवाले इसकी तैयारी में लगे हुए थे ।
मृतिका का जीजा आरोपी हेमलाल मनीषा पर बुरी नीयत रखता था। कई बार उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए मनीषा पर दबाव भी बना चुका था। मनीषा ने इस बात की जानकारी परिजनों को भी दी थी। इससे नाराज होकर हेमलाल ने साली की हत्या करने की योजना बनाई थी। शनिवार को तेल मायन का कार्यक्रम था। सुबह से ही परिवार के लोग इसमें जुटे हुए थे, इसी दौरान हेमलाल ने मनीषा के ऊपर पानी डालने की बात कहकर कहते हुए उस पर मिट्टीतेल उड़ेल दिया। उसकी दुर्गन्ध से मनीषा घबरा गई। इसके पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, हेमलाल ने मनीषा को आग लगा दी और भाग गया। इससे मनीषा बुरी तरह झुलस गई। हड़बड़ाए स्वजन उसे लेकर राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड दिया।
