आज भिलाई के पांच इलाकों में 11 से शाम 6 बजे तक पानी का शटडाउन

भिलाई। ट्विनसिटी भिलाई में आज शिवनाथ इंटकवेल में लगे मोटरपंप और पैनल्स को सुधारने का काम और सर्विसिंग सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे किया जाएगा। इस दौरान खुसीर्पार, चंद्रा मौर्या, मदर टेरेसा, छावनी और फरीद नगर की पानी टंकी शटडाउन किया गया हैं। मंगलवार की सुबह से इन इलाकों में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

निगम के मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 4 सदस्यीय इलेक्ट्रिकल की टीम कल सुबह 11 बजे से मोटर पंप और पैनल्स को सुधारने व सर्विसिंग का कार्य करेगी क्योंकि इस दौरान मोटर के जाम होने की संभावना जताई जा रही हैं। इस दौरान खुसीर्पार, चंद्रा मौर्या, मदर टेरेसा, छावनी और फरीद नगर की पानी टंकियों की सुबह की सप्लाई की जाएगी इसके बाद शाम को इन पानी टंकियों को पूरी तरह से शटडाउन कर दिया जाएगा। इन क्षेत्र के नागरिकों से नगर निगम की टीम ने अपील की है कि विभिन्न पात्रों में दैनिक उपयोग के लिए पानी एकत्र कर लें। साथ ही आवश्यकता के मुताबिक पानी टैंकर से भी जल आपूर्ति की जाएगी। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुये 77 और 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के सभी मोटर पंप की आईलिंग, ग्रीसिंग की जाएगी। फाकूलेटर, वाशवाटर, क्लोरीन रूम, एरियेशन चेम्बर, चैनल व फील्टर बेड की सफाई की जायेगी। छावनी में स्थित करीब 3 एमएलडी के मोटर पंप की आईलिंग, ग्रीसिंग और परिसर के पाईप लाइन में सुधार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *