मुंशी के हत्यारे गिरफ्तार

बिलासपुर। कोनी रेत घाट में मुंशी की हत्याकाड का मामला पुलिस ने अपनी तत्परता के साथ सुलझा लिया है और हत्याकाड को अंजाम देने वाले आरोपियो को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है जिनके गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा पुलिस की ओर से होनी शेष है ।

उल्लेखनीय है कि रेतघाट मे ड्यूटी बजाने वाले मुंशी मूलत: बिहार निवासी सत्येंद्र सिंह की चंद रूपयो की लालच के खातिर हत्या कर दी गई। हत्याकाड मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस टीम ने एक एक पहलुओं की बारीकी से जांच की और संदेहियों  तक जा पहुची। हिरासत मे लिये गये संदेही आरोपियो से पूछताछ शुरू की तो मामले की गुत्थि सुलझती चली गई । पैसों के लालच में कोनी क्षेत्र के एक युवक ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया ।युवक और उसके नाबालिग दोस्त ने मिलकर सिर पर पत्थर से वार कर मुशी को मौत के घाट उतार दिया।  
मिली जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जिस रेत घाट में मृतक मुंशीगिरी करता था। वह शहर के एक शराब माफिया से जुड़ा अवैध रेत घाट बताया जा रहा है। दोनों आरोपी मृतक को रोज गाडि?ों से वसूली करते देखा करते थे। मृतक के पास पैसे देख दोनो ने मिलकर रात के समय उससे रकम लूटने का योजना बनाई। वही रेत घाट में उसे अकेला पाकर रुपए लूटने का प्रयास मे झूमाझटकी के बीच आरोपी ने मुशी के सिर पर पत्थर से वार किया जिससे मुशी सत्येंद्र सिंह ने वही दम तोड दिया। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इधर पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि दोनों आरोपी कोनी थाना क्षेत्र के पास लगे एक गांव के हैं जिन्हें देर रात साइबर सेल टीम की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *