दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में छाई धूल की परत

 नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब पारा फिर चढ़ने लगा है। इसी बीच रविवार को सुबह लोग उठे तो उन्हें चारों तरफ धूल ही धूल नजर आई। दिल्ली एनसीआर में कई इलाकों में धूल की परत छाई रही जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इतान ही नहीं, धूल के चलते विजिबिलिटी का कम थी जिससे कारण सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि आज (रविवार को) दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।

शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण मौसम काफी सुहावना रहा और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। रविवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *