शिल्पा के घर में आया नया फैमिली मेंबर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया है। यह एक पेट डॉग है, जिसका नाम उन्होंने टफल रखा है। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उनकी मानें तो यह डॉग एक फ्रेंड ने उनके बेटे विवान के जन्मदिन पर गिफ्ट किया है। शिल्पा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मिलिए हमारे नए फैमिली मेंबर टफल से। विवान एक और पेट मांग रहा था और मैंने उससे वादा किया था कि मैं उसे ये तब दूंगी, जब वह 10 साल का हो जाएगा और उसकी देखभाल कर सकेगा। उसने यह एक साल पहले ही इसे पा लिया। बहुत अच्छा लड़का है। हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग। शुक्रवार को विवान ने 9वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *