शिक्षक की पिटाई कर सरपंच उप सरपंच फरार मामला कमीशन का

धमतरी। स्कूलो मे छात्रो को दिए जाने वाले सूखे अनाज वितरण मे कमीशन दिये जाने की मांग को लेकर सरपंच व उप सरपंच ने मिलकर शिक्षक की जमकर धुनाई कर फरार हो गये। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाच शुरू की।

प्राप्त समाचारो के अनुसार  यह पूरा मामला ग्राम पंचायत भोथली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है। स्कूल मे  छात्र-छात्राओं को मिलने वाले सूखे राशन पर सरपंच और उप सरपंच को कमीशन नहीं दिए जाने सरपंच और उप सरपंच ने स्कूल में घुसकर शिक्षक की बेदम पिटाई की।मारपीट किए जाने से  शिक्षक के सिर हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है।  इधर शिक्षक के साथ हुई मारपीट की सूचना के बाद आक्रोशित अन्य शिक्षकों ने पीड़ित शिक्षक के साथ लामबंद होकर थाने पहुचे और सरपंच और उप सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत भोथली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कोरोना संक्रमण के चलते  बंद हैं, ऐसे में बच्चों को मिलने वाले सुखे राशन की पैकिंग कर उसे बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। रोज की तरह आज भी भोथली शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में शिक्षक अभिषेक सिंह ठाकुर और अन्य शिक्षक सूखें राशन की पैकिंग कर रहे थे। उसी दरम्यान गाव के सरपंच धर्मेंद्र दीवान, उप-सरपंच क्रांति चंद्राकर, राकेश दीवान और उनके कुछ साथी स्कूल पहुंचे।इस दौरान सरपंच और उप सरपंच सूखे राशन पर कमीशन क्यों नहीं दे रहे है कहकर शिक्षक अभिषेक सिंह ठाकुर के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सरपंच और उसके साथियों ने स्कूल में रखे शासकीय सामान टेबल, पंखा और आलमारी को भी तोडफोड़ दिया।शिक्षक ने जब इसका विरोध किया तो सरपंच और उसके साथियों ने उसे बेदम पीटते हुए जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी सरपंच और उप सरपंच ने कमीशन नहीं देने पर दोबारा से आकार मारपीट करने की धमकी दी और वहां से फिर भाग निकले। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर थाने में सरपंच, उप-सरपंच और उसके साथियों के खिलाफ 294, 323, 506, 353, 427 तथा 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *