एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की गला रेत कर हत्या 

 अयोध्या 
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सगे भांजे ने शनिवार देर रात अपने मामा-मामी सहित उनके तीनों बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों ने कई जगह दबिश दी है और उसके परिजनों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है।

अयोध्या के निसारु गांव में रमेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे। नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनके तीनों बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समूचे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *