तारमिस्त्री परीक्षा 2022 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक
रायपुर
छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल विद्युत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जमा किया जा सकता है। रायपुर में आयोजित उक्त परीक्षा के लिए रायपुर, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिले के आवेदक पात्र होगे। इसके लिए पात्र आवेदक कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन 246 आम बगीचा सुन्दर नगर रायपुर में कार्यालय अवधि में आवेदन पत्र नि:शुल्क प्राप्त कर सकते है।
