योग गुरु रामदेव को भेजा लीगल नोटिस
नई दिल्ली
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने योग गुरु रामदेव को एलोपैथी के खिलाफ उनके कथित बयानों और वैज्ञानिक चिकित्सा को "बदनाम" करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा। इससे पहले इस मामले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन अब इस मामले पर रामदेव के पतंजलि ट्रस्ट की तरफ से सफाई सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि रामदेव एक वॉट्सऐप मैसेज को लोगों के सामने पढ़ रहे थे।
आईएमए ने एक बयान में कहा था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने ऐलोपैथी और वैज्ञानिक चिकित्सा के खिलाफ अज्ञानताभरा बयान देकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। इसके बाद अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने योग गुरु रामदेव को एलोपैथी के खिलाफ उनके कथित बयानों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। आईएमए के साथ, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, सफदरजंग अस्पताल के आरडीए और अन्य चिकित्सा संस्थानों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से कोविड 19 उपचार को लेकर "जनता को गुमराह करने" के लिए रामदेव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
