नाइट्रोजन के खाली सिलेंडर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में बदलते थे, 3 धंधेबाज गिरफ्तार

पटना 
शाहपुर पुलिस ने दियारा के गंगहारा के फुटानी बाजार में ऑक्सीजन के कालाबाजारी में लगे तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। साथ ही नाईट्रोजन गैस के 40 खाली सिलेंडर भी बरामद किये हैं। बताया जाता है कि सभी एक खेत में चोरी छिपे नाइट्रोजन के सिलेंडर को ऑक्सीसजन के सिलेंडर में बदलने का काम करते थे। गिरफ्तार धंधेबाजों में सोनपुर के पहलेजा निवासी अनिल महतो, शाहपुर के शंकरपुर निवासी संतोष कुमार और गंगहारा निवासी संतोष कुमार शामिल है। पुलिस सभी से पूछताछ में लगी हुई है। दियारा के गंगहारा में कुछ लोगों द्वारा नाइट्रोजन के सिलेंडर को ऑक्सीजन का सिलेंडर में बदलने का काम किया जा रहा था।

 पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि गुजरात से 50 नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर लाये गये थे जिस पर काला रंग चढ़ा हुआ था। उस रंग को हटाया जा रहा था। 10 र्सिंलडर को इन लोगों ने वैशाली के महुआ स्थित एक अस्पताल को बेचा गया था पर अस्पताल वालों ने बाद में लेने से मना कर दिया। शाहपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गंगहारा में कुछ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर रखे हैं। छापेमारी में 40 नाइट्रोजन गैस का खाली सिलेंडर मिला जो काले रंग का था । सभी सिलेंडरों को ग्र्रेंडग मशीन से रंग बदला जा रहा था। इस प्रकार नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर को ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर में बदला जा रहा था। 
 
इन लोगों द्वारा पटना के एक अस्पताल में  र्सिंलडर सप्लायी करने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक नाइट्रोजन गैस के र्सिंलंडर को ऑक्सीजन गैस के र्सिंलडर में बदला जाना अपराध है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। रेंज आईजी, पटना  संजय सिंह ने कहा कि इस मामले की छानबीन करने में पुलिस जुटी हुई है। 
एक अस्पताल ने इन जालसाजों को र्सिंलडर के एवज में ऑनलाइन पेमेंट तक कर दी थी। इसके बाद वहां र्सिंलडर पहुंचाने की तैयारी थी। लेकिन बाद में अस्पताल प्रबंधन ने सभी र्सिंलडर को लेने से इंकार कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *