सेजबहार के बंद पड़े स्कूल से 6 बोरी चांवल की चोरी

रायपुर। जब से लॉकडाउन घोषित हुआ है तब से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इस दौरान लॉकडाउन लगने से पहले मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूल में आए चांवल को भी एक कमरे में बंद कर दिया गया हैं। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने सेजबहार के एक स्कूल से 6 बोरी चांवल को चुरा ले गया, एक बोरी में लगभग 50 किलो चांवल आता हैं। शिक्षक की शिकायत पर मुजगहन पुलिस अब आसपास के गांवों में अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई हैं।

स्कूल के शिक्षक रोहित साहू ने मुजगहन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाया कि लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं लेकिन सफाई-सफाई करने के लिए एक कर्मचारी को गेट का चॉबी दिया गया हैं, आज सुबह जब वह स्कूल की साफ करने के लिए अंदर प्रवेश किया तो चांवल से भरे कमरे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल शिक्षक को इसकी जानकारी दी, जानकारी मिलते ही रोहित साहू स्कूल पहुंचे और बोरियों की गिनती किया तो 6 बोरियां गायब थी। उन्होंने बताया कि एक बोरी में 50 किलो चांवल आता है इस हिसाब से कुल 300 किलो चांवल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए। ताजुब की बात यह है कि चोरों ने सिर्फ 6 बोरियों को ही चुराया जबकि कमरे में कीमती सामान, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को हाथ तक नहीं लगाया। फिलहाल पुलिस ने शिक्षक की शिकायत के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के गांवों में खोजबीन शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *