कैमूर में एक भी पॉजिटिव नहीं, राज्य में मिले 5154 नए केस

 पटना 
पिछले 24 घंटे में कैमूर जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला जबकि राज्य में 5154 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण दर घटकर 4.12 फीसदी पर पहुंच गई। एक दिन पूर्व राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 4.19 फीसदी थी। इस प्रकार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में 0.7 फीसदी की कमी दर्ज की गई। एक दिन पूर्व राज्य में कोरोना के 5871 नए संक्रमित मिले थे। राज्य में पिछले 24 घंटे में 717 कोरोना संक्रमित कम मिले। 

पिछले 24 घंटे में राज्य में 10,151 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए जबकि 98 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 92.12 फीसदी हो गयी। राज्य में वर्तमान में 49 हजार 311 सक्रिय मरीज हैं, इनका इलाज किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *