10,41,930 रुपये चोरी के सामान के साथ 9 चोर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर व पड़ोसी जिला बलौदा बाजार चोरी की घटनाओं में अंजाम देने वाले चोर गिरोह में खरोरा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार 9 चोरों से 94 कट्टा धान, अशोका लिलैण्ड ट्रैक्टर के साथ कुल 10,41,930 रुपये का सामान जप्त किए।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खरोरा पुलिस ने सारागांव के पास चेक पाउंट बनाकर वाहनों की तलाशी में जुटी हुई थी कि तभी अशोक लिलैंण्ड ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एनएच 6410 व दो मोटर सायकिल सवार कुछ युवक आ रहे थे। तभी पुलिस को देखकर वे भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने गुजराज स्वीट्स के पास घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ट्रैक्टर की तलाशी तब उसमें 94 कट्टा धान पाया गया, इसके संबंध में जब उससे पूछताछ की गई तब वाहन और धान के संबंध में कोई भी पुख्ता दस्तावेज नहीं कर पाए। पुलिस ने 7 युवकों पकड़कर थाने लेकर आने के बाद कड़ाई से पूछताछ शुरू किया तब उन्होंने बताया कि वे इन धान की बोरियों को चारी कर लाए थे और इसके साथ ही लोहे के सामानों की भी चोरी किए थे। पुलिस इसके संबंध में पूछताछ किया तब उन्होंने बताया कि मनमोहन के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे और लोहे के सामानों को कबाड़ी नितेश तांडी को बेचा करते थे। पुलिस ने उनके बताए स्थान पर दबिश दी और वहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 1 टन छड़ बरामद किया गया।

इन चोरों के पास से खरोरा पुलिस ने 94 कट्टा धान कीमत 67,680 रुपए, ट्रैक्टर अशोका लिलैण्ड क्रमांक सीजी 04 एनएच 6410 7,00,000, 7 मोटर सायकिल अनुमानित कीमत 1,70,000, लोहे का छड़ 1 टन 55,000,केज व्हील 20,000, नगदी रकम 9,200 रुपए, एक प्लास्टिक की कुर्सी 50 रुपए। कुल 10,41,930 रुपए बरामद किए। पुलिस ने इन चोरों के खिलाफ धारा 41(14)/ 379 , 380, 411, 34 के मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *