पटना में 18 पार वालों को आज नहीं लगेगा वैक्सीन 

 पटना 
पटना में 18 वर्ष से अधिक की उम्र वाले लोगों को शनिवार को टीका नहीं लगेगा। शनिवार रात तक वैक्सीन पटना पहुंचने पर ही रविवार को टीकाकरण होगा। दो दिन पहले पटना को मिले चौदह हजार डोज समाप्त हो गए हैं। 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.एसपी विनायक ने बताया कि 45 पार वालों के लिए टीकाकरण जारी रहेगा। पटना जिला को 18 पार वालों के लिए प्रत्येक दिन वैक्सीन के 25000 डोज की जरूरत है। जितनी मांग है उसकी तुलना में पटना को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। दो दिन पहले 18 पार वालों के लिए पटना को 14 हजार डोज ही मिल पाए थे। शुक्रवार तक इतने डोज दे दिए गए। उसके बाद वैक्सीन नहीं मिलने के कारण शनिवार को टीका नहीं देने का फैसला लिया गया है। अगर शनिवार को देर शाम तक वैक्सीन पटना नहीं पहुंची तो रविवार को भी टीका नहीं लग पाएगा। अगर वैक्सीन पहुंच जाएगी तो रविवार को टीका दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *