करीना कपूर ने बड़ी ननद सबा अली खान को हाथों से लिखकर भेजा था नोट 

 मुंबई 
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार से जुड़ी पुरानी यादें साझा करती रहती हैं। सबा ने सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया की तस्वीरें समय-समय पर अपने अकाउंट से शेयर की हैं। अब उन्होंने सालों पुराना एक नोट पोस्ट किया है जो करीना ने अपने हाथों से लिखा था।

 दरअसल करीना ने 2011 में सैफ अली खान से शादी से पहले सबा को ये खास नोट भेजा था जिसे उन्होंने खुद लिखा था। सबा ने एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है जिसमें वो नोट खोलती दिख रही हैं। करीना ने सबा के प्रति प्यार जताया और लिखा- ‘डियर सबा, आपको जानकर अच्छा लगेगा, प्यार और किस्मत हमेशा, करीना।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *