राज्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों को वेतन भुगतान कराने के निर्देश
लखनऊ
शासन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों तथा राजकीय, सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद ने इस संबंध में निदेशक उच्च, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों व विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में कोविड काल में समय से वेतन भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जताई गई है। पत्र में कहा गया है कि किसी शिक्षक का समय से वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
