सोशल मीडिया ‘ट्रोलिंग’ से डिप्रेशन में चली गई थीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। कुछ समय पहले आलिया ने बिकिनी में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स ने रेप तक की धमकी तक दे दी थी। इस ट्रोलिंग ने आलिया को मेंटली काफी परेशान कर दिया था और वह डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि अब वह काफी ठीक हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स पर शेयर करना बंद नहीं किया है। बात अगर आलिया के बॉलीवुड इंट्रेस्ट की करें तो वो रणबीर कपूर की काफी बड़ी फैन हैं। रणबीर ने अनुराग के साथ फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’(2015) में काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया सेट पर अपनी सभी फ्रेंड्स को लेकर पहुंच गई थीं। सेट पर आलिया ने ना सिर्फ रणबीर से बातें की, बल्कि वो उनके साथ कई फोटोज भी क्लिक कराए थे। आलिया की बेस्ट फ्रेंड श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। आलिया सैफ अली खान और अमृता राव के बेटे इब्राहिम खान की भी दोस्त हैं। आलिया इस समय कैलिफोर्निया में रहकर अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर रही हैं।  आलिया, अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। आरती और अनुराग की शादी 2003 में हुई थी हालांकि 2009 में इस कपल का तलाक हो गया। बाद में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी (2011) की। लेकिन ये शादी भी लम्बे वक्त तक नहीं चल पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *