7 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ देवेंद्र नगर व सिविल लाइन के तीन युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में जब से आॅनलाइन के माध्यम से शराब की घर पहुंच सेवा शुरू हुई है तब से तस्कर पर सक्रिय हो गए हैं। कम दामों में शराब को खरीदकर उसे अधिक दामों में बेचकर पैसा कमाने में लगे हुए हैं। वहीं कई पुलिस की पकड़ में भी आ रहे हैं। ताजा मामले में देवेंद्र नगर के दो भाईयों व सिविल लाइन के एक युवक को देवेंद्र नगर पुलिस ने 7 नग अंग्रेजी बोतल और शराब बिक्री का नकदी 27,000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।
देवेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कपड़ा मार्केट क्षेत्र में कुछ युवक शराब शराब बेच रहे हैं। पुलिस ने एक टीम का गठन किया और कपड़ा मार्केट क्षेत्र में सादीवर्दी में तैनात होकर उनकी तलाश में लग गई। इस बीच हनुमान मंदिर के पास तीन युवक शराब बेच रहे थे। पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए दो भाईयों कुनाल व ऋषभ मोरयानी पिता स्व. महेश मोरयानी उम्र 25 वर्ष देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 म0न0 ई/58 जलाराम प्रोविजनल के पास और विजय यादव पिता शिव यादव उम्र 30 वर्ष शिव मंदिर के पास पंडरी ताजनगर चौकी थाना सिविल लाईन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुनाल व ऋषभ मोरयानी से 4 और विजय यादव के पास से 3 बोतल अंग्रेजी शराब को जप्त किए। आरोपियों के कब्जे से मैकडॉवल नंबर 01 ब्रांड की सात बॉटल अंग्रेजी शराब बोतल और शराब बिक्री का नकदी रकम 27,000 रुपये बरामद किया। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट 34-1 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की।
