इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम का ऐलान
तेल अवीव
11 दिनों तक चले खूनी संघर्ष के बाद आखिरकार इजराइल और हमास ने संघर्षविराम का ऐलान कर दिया। दोनों के बीच हुए संघर्ष में गाजा पट्टी में भयानक विनाश हुआ और इजराइल में भी बड़ी संख्या में लोग मारे गए। गुरुवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर से एक बयान जारी करते हुए बताया गया कि सुरक्षा कैबिनेट की देर रात तक चली बैठक के उनके देश ने मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके तुरंत बाद हमास की तरफ से भी बयान आया कि वो संघर्षविराम के लिए तैयार हैं और इस डील को स्वीकार करते हैं। मिस्र की सरकारी न्यूज एजेंसी 'मेना' के मुताबिक, इजराइल और हमास की तरफ से युद्ध विराम की घोषणा के तीन घंटे बाद दोपहर 2 बजे से यह सीजफायर लागू माना जाएगा।
