पिछले 24 घंटे में 7,336 नए मामले, रिकवरी रेट पहुंचा 91.4 फीसदी
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 24 मई तक 'कोरोना कर्फ्यू' लागू है। इसका प्रदेश में सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। संक्रमण के नए मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,336 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे डबल से भी ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है।
अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं। यूपी में कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़ी अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़ी है। प्रदेश में रिकवरी रेट 91.4 फीसदी है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 2,99,327 सैंपल्स की जांच की गई, जो एक दिन की रिकॉर्ड संख्या है। अब तक कुल 4,55,31,018 टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,21,67,184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 32,94,726 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।
