सीएम योगी ने भगवान चित्रगुप्त की पावन जयंती पर समाज में सुख, शांति की कामना की
लखनऊ
आज भगवान् चित्रगुप्त की पावन जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान् चित्रगुप्त की कृपा से सुख शांति और सद्भाव का वास होने की कामना की है | भगवान् चित्रगुप्त सभी मानव जाती के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं और उसी के आधार पर मनुष्य को उसका दंड दिया जाता है ऐसी हिन्दू धर्म में मान्यता है | चित्रगुप्त वंसज ब्रम्हा की काय से पैदा हुए माने जाते है और मान्यता यहाँ तक भी है की अयोध्या के धर्म हरी मंदिर में जब तक की चित्रगुप्त भगवान् के दर्शन न किये जाएँ तो अयोध्या दर्शन श्री राम का दर्शन का पुण्य लाभ नहीं मिलता है |
भगवान चित्रगुप्त जी की पावन जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर कहा – परमपिता ब्रह्मा के अंश, सृष्टि के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले, लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी की पावन जयंती सम्पूर्ण जगत के लिए कल्याणकारी हो। भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का वास हो।
