प्रतापगढ़ में स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर, प्रधान समेत तीन की मौत

 प्रतापगढ़ 
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मंगलवार की आधी रात स्कॉर्पियो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसा में स्कॉर्पियो पर सवार प्रधान, उसके बेटे व पड़ोसी की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

प्रयागराज के सराय ममरेज थानाक्षेत्र स्थित बजती नेदुला गांव के नवनिर्वाचित प्रधान चंद्रिका प्रसाद यादव (68) अपने बेटे कपिल देव (33), पड़ोसी सुरेश चंद्र यादव (40) , जय प्रकाश यादव (22) व अनुग्रह नारायण यादव (35) के साथ मंगलवार रात लखनऊ से लौट रहे थे। लखनऊ से प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाने वाले हाईवे पर रात करीब 2 बजे स्कार्पियो लालगंज के लीलापुर बाजार पहुंची तो सामने आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रिका प्रसाद यादव, कपिल देव यादव व सुरेश चंद्र यादव की मौत हो गई। जबकि जय प्रकाश व अनुग्रह घायल हो गए। पुलिस ने सूचना दी तो रोते बिलखते परिजन प्रतापगढ़ स्वशाषी मेडिकल कालेज पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *