गेहूं की सरकारी खरीद अब 15 जून तक होगी, सभी कार्डधारियों को मिलेगा मुफ्त राशन

पटना 
बिहार में गेहूं की सरकारी खरीद अब 15 जून तक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इसकी समय सीमा  31मई से 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे अधिक से अधिक किसान अपना गेहूं बेच सकेंगे, जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गेहूं खरीद (अधिप्राप्ति) की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। सीएम ने अफसरों को क्रियाशील पैक्स और व्यापार मंडल की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोदाम की उपलब्धता, कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) व अधिप्राप्त गेहूं की आपूर्ति की गति तेज करने और राज्य खाद्य निगम के गोदामों में आपूर्ति की सुविधा ससमय करने को कहा। 

सीएम ने कहा कि इस वर्ष गेहूं का अच्छा उत्पादन हुआ है, अधिक से अधिक किसानों को गेहूं बेचने को प्रेरित करें। इसका भी ख्याल रखें कि गेहूं बेचने में किसानों को दिक्कत न हो। गेहूं खरीद में कृषि विभाग का भी सहयोग लें।  बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी और मंत्री लेर्शी ंसह के अलावा सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार व चंचल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *