बड़ी कार्रवाई बालू माफियाओं के खिलाफ, नाव, वेल्डिंग मशीन, डंपर व क्रेन किया गया जब्त
पटना
बालू के अवैध खनन व परिवहन में पुलिस की साख पर बड़ा सवाल खड़ा होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से एक बड़ा अभियान चलाया। बालू के अवैध खनन व भंडारण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित करते रहा है। इसके अलावा ब्राडसन कमोडिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भी छपरा, भोजपुर, पटना जिले में बालू माफियाओं से परेशान होकर बालू खनन का काम सरकार के पास सरेंडर करने के निर्णय पर जिला प्रशासन हरकत में आया। डोरीगंज थाना क्षेत्र के तिवारी घाट में मंगलवार को डीआईजी मनु महाराज, सारण डीएम नीलेश रामचन्द्र देवरे,भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा, सारण एसपी संतोष कुमार, भोजपुर सदर एसडीओ बैभव श्रीवास्तव के संयुक्त तत्वावधान में कई थानों की पुलिस व सशस्त्र बल के साथ बालू कारोबारियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई मशीनें जब्त कर धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त सामग्री में 10 भारी नाव का इंजन ,10 र्वेंल्डग मशीन सहित डम्पर, तीन क्रेन शामिल है। मालूम हो कि अवैध बालू माफियाओं के आतंक से तंग आकर छपरा, भोजपुर व पटना जिले की बालू की डाक लेने वाली ब्राडसन कमोडिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्तर पर मई में ही त्राहिमाम संदेश भेजा था।
