नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में डायमंड एजेंसी को जारी हुआ नोटिस
रायपुर। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में ड्रग विभाग ने थोक दवा डायमंड एजेंसी को नोटिस जारी कर तीनों दिनों के भीतर जवाब देने कहा हैं। विभाग नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल हुआ हैं या नहीं इसको लेकर जांच कर रहा हैं।
रायपुर के डूमरतराई की थोक दवा डायमंड एजेंसी ने सूरत के दवा सप्लायर को रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए आॅर्डर दिए थे। आॅर्डर देने के बावजूद सूरत के दवा सप्लायर कंपनी ने रायपुर के डायमंड एजेंसी को दवा की सप्लाई नहीं की। जिसके बाद डायमंड एजेंसी ने इस मामले में सप्लाई नहीं मिलने पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया। इस शिकायत के बाद से डायमंड एजेंसी की जांच ड्रग विभाग के अधिकारी लगातार कर रहे हैं। ड्रग विभाग ने एजेंसी की स्टॉक वेरिफिकेशन और तमाम औपचारिकताओं के बाद नोटिस जारी कर दिया। जारी नोटिस में एजेंसी से पूछा गया है कि उसने सूरत की कंपनी को ड्रग विभाग की जानकारी दिए बिना छह लाख रुपए के रेमडेसिविर इंजेक्शन का आर्डर कैसे दे दिया था? एजेंसी ने कोरोना की विषम परिस्थितियों में भी आॅर्डर देने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई? विभाग ने इन सब सवालों का जवाब तीन दिनों के भीतर देने के लिए जवाब देने के लिए एजेंसी को नोटिस जारी किया हैं।
