देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बदला खुलने और बंद होने का समय!

नई दिल्ली
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों के कामकाज के घंटों में बदलाव किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देश में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपने कर्मचारियों और खाताधारकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिय़ा ने बैंक के खुलने और बंद होने से समय में ये बदलाव इसलिए किया है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिग और लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जा सके। वहीं खाताधारकों को अपने अधिकांश काम डिजिटल बैंक, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग से निपटाने की सलाह दी है।

 देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। बैंक ने अपने कामकाज के समय में बदलाव किया है। वहीं बैंकों में कामकाज को भी सीमित कर दिया है। बैंक ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ खाताधारकों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया है और ग्राहकों से अपील की है कि वो बैंक के ब्रांच आने के बजाए अपने अधिकांश कामों को नेट बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा लें। कोरोना वायरस के फैसले संक्रमण को देखते हुए बैंक ने ये अपील की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *