किसान ना हो परेशान,आप की उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा-अरविंद पटैरिया
राजनगर
बीजेपी जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने राजनगर विधानसभा सहित जिले के तमाम अन्नदाताओं की अपील की है कि वे बिल्कुल परेशान ना हो भारी वर्षा के अलर्ट के चलते वे 2 दिन खरीदी केंद्रों पर उपज लेकर ना जाएं,क्योंकि अधिक वर्षा की चेतावनी है ऐसे में उनकी उपज में नमी या गीली हो सकती,जिस कारण से उपज खराब हो सकती है,मौसम साफ होते ही वे अपनी खरीदी केंद्र पर जाकर अपनी उपज बेच सकते हैं,उन्होंने जानकारी देते हुए बताया सांसद खजुराहो बीडी शर्मा जी एव छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह जी से दूरभाष पर चर्चा हुई है उन्होंने आश्वस्त कराया है छतरपुर जिले में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है,मौसम साफ होते ही तुलाई चालू हो जाएगी,इसके साथ ही किसानों की खरीदी के लिए आने वाले दिनों में यदि खरीदी की तारीख भी बढ़ानी पड़ेगी तो प्रशासन बढ़ाएगा,किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
