वेक्सीन शहरी क्षेत्रों के लिए एपीएल का कोटा बढ़ाने मुख्यमंत्री ने कन्हैया ने की माँग
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रायपुर दक्षिण के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन युवा वर्ग को निशुल्क किए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शहरी क्षेत्रों में एपीएल के नागरिक बड़ी संख्या में वैक्सीन लगाने के लिए प्रतिदिन सेंटरों में पहुंच रहे हैं और उनका प्रतिशत कम होने की वजह से सेंटर से निराश होकर लौट रहे हैं अत:शहरी क्षेत्रों में एपीएल का कोटा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण को लेकर युवा वर्ग में खासतौर पर अपार उत्साह है हर व्यक्ति कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए टीका लगाना चाहता है अत: रायपुर शहर में टीकाकरण के लिए एपीएल का प्रतिशत बढ़ाने की कृपा करेंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दोनों सेंटरों में प्रतिदिन 500 से अधिक युवा एकत्रित हो रहे हैं अत: उपलब्धता अनुरूप वैक्सीनेशन हेतु स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करेंगे।
