युवती हुई मोबाइल स्नैचिंग की शिकार

रायपुर। चंचल विहार कॉलोनी के ढहल रही युवती मोबाइल स्नैचिंग की शिकार हो गई। युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धारा 379 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी हैं।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयुषी हेमनानी (22) तेलीबांधा निवासी रिंग रोड ओवर ब्रिज के नीचे चंचल विहार कालोनी के पास टहल रही थी, तभी पीछे से आकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ से रेडमी नोट 9 प्रो को झपटकर भाग गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *