कितने बजे होगा साइक्लोन का लैंडफॉल, क्या रहेगी गति और दिशा

नई दिल्ली
'अत्यंत गंभीर चक्रवात' Tauktae ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में भारी तबाही मचाई है तो वहीं अब ये बड़ी तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। 23 साल बाद गुजरात में इतना भयंकर तूफान आ रहा है, जिससे निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। 7 राज्यों में NDRF की 100 से ज्यादा टीमें तैनात हैं, जिनमें से 50 टीमें अकेले गुजरात में हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान का लैंडफॉल आज रात 8 बजे से 11 बजे के बीच पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच होगा। दोपहर बाद के अपने बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा कि 'लैंडफॉल के वक्त हवाओं की गति 155-165 किमी प्रति घंटा होगी जो कि 185 किमी तक जा सकती है।'
 
क्या होता है लैंडफॉल?
जब आक्रामक और तेज गति में साइक्लोन समुद्र से जमीन की ओर मूव करता है तो वो प्रक्रिया लैंडफॉल कहलाती है। इस दौरान अत्यधिक बारिश और समुद्र में खतरनाक लहरें उठती हैं। हवाओं की गति भी बहुत ज्यादा तेज होती है और बिजली कड़कती है। ये स्थिति बहुत भयंकर होती है।

भूवैज्ञानिक घटना है लैंडफॉल
वैसे लैंडफॉल एक भूवैज्ञानिक घटना है, धरातली हलचलों जैसे पत्थर का खिसकना या गिरना, पथरीली मिटटी का बहाव भी इस घटना के ही दूसरे रूप हैं। स्थिति के हिसाब से इसके रूप अलग-अलग होते हैं। भारी बारिश, बाढ़ , भूकंप , भूस्खलन जैसी घटनाएं लैंडफॉल की वजह से जन्म लेती हैं। मौसम विभाग के अनुसार Cyclone Tauktae का असर उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश में भी दिखेगा और यहां भी आज हल्की से तेज बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र, गुजरात, दादर नागर हवेली, दमन और दीव, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका , जिसके कारण यहां पर Red Alert जारी है तो वहीं , यूपी, एमपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश की आशंका है। इसलिए यहां Orange Alert जारी है।
 
मालूम हो कि जब लो एयर प्रेशर की वजह से वायुमंडल में व्याप्त गर्म हवा तेज आंधी में तब्दील हो जाती है तो उसे 'चक्रवात' कहा जाता है, जो कि काफी भयानक होते हैं। 'चक्रवात' के बारे में जानकारी भारतीय मौसम विभाग देता है और इसके लिए कई देशो की एक कमेटी बनाई गई है जिसमें बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका ,थाईलैंड ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन देश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *