बाजार खुलते ही सड़कों में उमड़ी चौतरफा भीड़
रायपुर। लॉकडाउन के पांचवे दौर में जिला प्रशासन द्वारा मिली छूट का असर यह रहा कि मुख्य बाजारों में चौतरफा भीड़ उमड़ पड़ी और समय के लिए दोनों छोर की सड़कों पर एक बार से लंबी-लंबी गाडि?ों की लाइने देखने को मिली। वहीं दुकानदार इस बात को लेकर असमंजस में दिखे कि पहले दिन किस मार्ग की दुकानें खोलनी हैं। गोलबाजार में कई व्यापारियों की दुकानें सड़क की दोनों तरफ गेट हैं इसलिए वे ज्यादा परेशान दिखें, वहीं संतोषी नगर, टिकरापारा, लाखे नगर, सुंदर नगर, बढ़ई पारा, रोहिणीपुरम का अंदरूनी हिस्सा, ये वो जगहें हैं जो सड़क की दोनों तरफ दुकानें खुलीं दिखीं। यहां किसी तरह की रोक टोक भी नजर नहीं आईं।
आज सुबह से ही बाजार में खरीदी करने लोगों की एकाएक भीड़ बाजारों में देखने मिली। वहीं शास्त्री बाजार, संतोषी चौक में स्थित सब्जी बाजार में काफी संख्या में लोग खरीददारी करते हुए नजर आए। खरीदी-बिक्री करने के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना तक उचित नहीं समझा। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा एक बार फिर बनता हुआ नजर आ रहा हैं। राजधानी रायपुर के गोलबाजार, मालवीय रोड, सदर बाजार की सड़क की एक तरफ की दुकानें ही खुलीं, वहीं दूसरी तरफ की बंद दुकानों के दुकानदार इस प्रशासनिक फैसले से खुश नजर नहीं आए। उनका कहना था कि बाजार में तो लोग आ ही रहे हैं, उनकी दुकानें भी खुल जाएंगी तो क्या हर्ज है। वहीं कई दुकानदारों की दुकानों के शटर दोनों तरफ होने के कारण उनके बीच असमंजस की स्थिति नजर आ रही थी कि उन्हें शटर उठाना चाहिए या नहीं, इस बीच कई दुकानदारों ने दोनों शटर को खोल रखा था उसे दुकानदारों ने समझाईश के बाद बंद करवाया।
वहीं दूसरी ओर संतोषी नगर, टिकरापारा, लाखे नगर, सुंदर नगर, बढ़ई पारा, रोहिणीपुरम में स्थित दुकानों के शटर दोनों तरफ खुलीं हुई दिखीं। यहां किसी तरह की रोक टोक भी नजर नहीं आईं। इन मार्गों पर भीड़ और चहल पहल भी ऐसी थी जैसे लॉकडाउन ही न लगा हो जबकि राजधानी रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। रवि भवन, जय राम कॉल्पलेक्स, लाल गंगा शॉपिंग मॉल की दुकानें भी खुल गई लेकिन यहां के व्यापारियों ने लाल और पीले स्टीकर के माध्यम से दुकाने खोलने का निर्णय लिया हैं। जिन दुकानों पर लाल स्टीकर लगे थे व सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी, वहीं पीला स्टीकर के दुकानदार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी। इन कॉम्पलेक्स में पहले दिन बेहद कम लोगों की आवाजाही रही।
