कृष्णा श्रॉफ ने मरून कलर की बिकिनी में शेयर की फोटो

 

 

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ कई लोगों के लिए सच्ची फिटनेस प्रेरणा हैं. भाई-बहन की जोड़ी अक्सर टोंड एब्स दिखाते हुए अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाती रहती है. हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने एक बार फिर मरून कलर की बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने एब्ज और टैटू फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इन तस्वीरों को लेकर उन्हें फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनके इस बोल्ड अवतार की तारीफ की है.

लेकिन, हर बार की तरह उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. कुछ यूजर्स ने बिकिनी पहनने पर कृष्णा को निशाने पर लिया है. हालांकि, इस बार लोगों ने कृष्णा के साथ ही उनके पिता जैकी श्रॉफ को भी निशाने पर ले लिया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कृष्णा की फोटो पर प्रतिक्रिया दी है. यूजर ने लिखा- 'पापा से कहो सलमान खान से दूर रहें, नहीं तो अगली फिल्म में वह उन्हें बिकिनी पहना कर मानेंगे.'

दरअसल, यूजर्स के ऐसे कमेंट के पीछे की वजह सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड' बनी है. मूवी में सलमान खान के साथ ही दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका में हैं. ऐसे में मूवी के एक सीन में जैकी श्रॉफ को ड्रेस में दिखाया गया है. जिसे देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी और कई ने सवाल भी खड़े किए कि आखिर जैकी श्रॉफ को यह ड्रेस पहनाने की क्या जरूरत थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *