नालंदा में निगमकर्मियों ने कूड़ा ढोने वाले ठेले पर शव को उठाया 

नालंदा 
कोरोना आपदा को अवसर में बदलने का मंत्र कई लोगों ने पूरी तरह से अपना लिया है। जिंदा लोगों की तो छोड़िये अब मुर्दों से भी रुपये वसूले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहारशरीफ के जलालपुर मोहल्ले से। मोहल्ले के लोगों ने वार्ड पार्षद पर आरोप लगाया है कि दाह-संस्कार के लिए मृतक के परिजन से 16 हजार 500 रुपये वसूल किये गये। लोगों ने डीएम योगेन्द्र सिंह को आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगायी है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है।

रविवार को मामले का वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गयी। वीडियो में नगर निगम के दो कर्मी शव को कूड़ा ढोने वाले ठेले पर लादकर मुक्ति धाम के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। कर्मी पीपीई किट में हैं। लेकिन, शव को सिर्फ चादर से ढंका गया है। मोहल्ले के लोगों के साथ परिजनों ने भी कोरोना से किरायेदार युवक की मौत होने की आशंका जतायी है। 

13 मई को हुई थी मौत
मोहल्लेवालों का कहना है कि साईं मंदिर के पास रामजी रविदास के मकान में मनोज कुमार उर्फ गुड्डू अपनी मां और पत्नी के साथ किराये पर रहता था। 13 मई को सुबह चार बजे बीमारी से उसकी मौत हो गयी। परिजन के साथ स्थानीय लोग भी कोरोना से मौत होने की आशंका जता रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *