कभी फैंस के दिल की धड़कन हुआ करते थे ये टीवी एक्टर्स, अब लोगों को नहीं मालूम
टीवी इंडस्ट्री ने हमें कई बढ़िया एक्टर्स दिए हैं, जिनके प्यार में गिरने से दर्शक खुद को नहीं रोक पाए। यह वो एक्टर्स हैं, जिन्होंने हमने हंसना, रोना और प्यार करना सिखाया। हालांकि समय के साथ इन्हें खूब लोकप्रियता मिलने के बाद भी यह कहीं गायब हो गए। आज हम करने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ पॉपुलर टीवी एक्टर्स के बारे में बात और बता रहे हैं कि अब वो कहां हैं। हर्षद चोपड़ा सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से पहचान बनाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा एक समय पर फीमेल फैंस के दिलों पर राज करते थे। हालांकि इन दिनों उनका कोई अता पता नहीं है। हर्षद को जेनिफर विंगेट के साथ सीरियल बेपनाह में देखा गया था, जिसमें उनके काम को खूब पसंद भी किया गया। दिसंबर 2020 में वह जुदा कर दिया गाने की म्यूजिक वीडियो में एरिका फर्नांडिस संग दिखे थे। इन दिनों वह अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
