अब एयरटेल ने दिया तोहफा, FREE में मिलेगा 49 रु का रिचार्ज

नई दिल्ली
कोरोना संकट के बीच टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर ला रही हैं। पहले रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स को 300 मिनट की फ्री आउटगोइंग कॉल का ऑफर दिया तो अब भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कोरोना संकट के इस मुश्किल घड़ी में लोग अपनों से जुड़े रहे, इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए ये ऑफर पेश किया है।
 
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने कोरोना संकट काल में लोगों की मदद के लिए ये ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी के 5.5 करोड़ ग्राहकों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कम आय वाले अपने ग्राहकों के लिए फ्री रिचार्ज प्लान पश किया है, जिसके तहत उन्हें 49 रुपए का फ्री रिचार्ज पैक दियाा जाएगा। वहीं कपंनी ने 79 रुपए वाले प्लान के लाभ को डबल कर दिया गया है। यानी इस प्लान के साथ मिलने वाले तमाम लाभ दोगुने कर दिया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *