सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत

राजनांदगांव। राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग में स्थित ठेलकाडीह गांव में एक बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं टिप्पर चालक भी घायल हो गया। बैंक कर्मी ट्रेक्टर से ओवरटेक करने के चक्कर में टिप्पर से जा टकराया था।

घुमका थाना प्रभारी राजेश साहू ने ने बताया कि सृष्टि कॉलोनी के रहने वाले अक्षय राज नेताम आज सुबह अपने दो पहिया वाहन से भारतीय स्टेट बैंक के सहसपुर स्थित ब्रांच में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी ग्राम ठेलकाडीह से करीब 100 मीटर पहले विपरीत दिशा से आ रही एक टिप्पर ने नेताम को अपनी चपेटे में ले लिया। नेताम सामने चल रही ट्रेक्टर को ओवरटेक कर आगे बढ?े की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही टिप्पर पर उसकी नजर नहीं पड़ी और सीधे टिप्पर से जा टकराया। इससे पहले वह सम्हलते टिप्पर चालक ने बैंककर्मी को बचाने की कोशिश की, लेकिन टिप्पर सडक किनारे पेड़ से जा टकराया जिसमें टिप्पर का चालक घायल हो गया। वहीं बैंक कर्मी को ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने बाहर निकाला और उसे राजनांदगांव जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन जब वह अस्पताल पहुंच पाता उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *