संसदीय सचिव उपाध्याय ने फल-सब्जी विक्रेताओं को बांटा फेसशिल्ड व मास्क

रायपुर। अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा कर सब्जी और फल विक्रेताओं को कोरोना संक्रमण से बचाने फेस शिल्ड और मास्क का वितरण संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने  किया है। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।

कोरोना संक्रमण काल की शुरूआत से लेकर वर्तमान तक आम जनों की सुरक्षा को लेकर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय लगातार सक्रिय बने हुए हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा कर कांग्रेसजनों के साथ फल और सब्जी विक्रेताओं को कोरोना संक्रमण से बचाने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए फेस शिल्ड और मास्क का वितरण किया। उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के बचाव के लिए अभी सबसे ज्यादा जरूरी है लोगों को भीड़ भाड़ से बचाना और सामाजिक दूरी का पालन करना। क्योंकि रोजमर्रा की जरूरत के सामानों में फल और सब्जी भी जरूरी चीजें हैं। इन्हें लेने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सभी लोग संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रहे। यह क्रम अभी लगातार जारी रहेगा क्योंकि शासन जल्द ही लॉकडाउन में आंशिक छूट देने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *