रेडियोलाजिस्ट डा.सनत मुखर्जी का कोरोना से निधन

इंदौर
 सोडानी डायग्नोस्टिक के सीनियर रेडियोलाजिस्ट डा. सनत मुखर्जी का शुक्रवार देर रात चोइथराम अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। सोडानी डायग्नोस्टिक के सीईओ अनुराग सोडानी के मुताबिक वे हमारे सेंटर में पिछले 15 साल से कार्यरत थे। वे मरीजों की सोनोग्राफी करते थे। 20 दिन पहले उन्हें कोविड संक्रमण हुआ था। इसके पश्चात सबसे पहले वे बापट चौराहे स्थित जीबीएस अस्पताल में भर्ती हुए, इसके बाद करीब 15 दिन वे डीएनएस अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह से ही उनकी हालत बिगड़ रही थी और डीएनएस अस्पताल में वेंटीलेटर खाली न होने के कारण उन्हें चोइथराम अस्पताल शिफ्ट किया गया।

वहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार रात 11.30 बजे उनका निधन हो गया। एक माह पहले उनकी मां की तबीयत खराब हुई थी, उसके बाद से डा. सनत मुखर्जी अवकाश पर थे। मां के इलाज के दौरान ही उन्हें कोविड संक्रमण हुआ था। इस वजह से वो पिछले एक माह से सोडानी डायग्नोस्टिक सेंटर पर नहीं आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *