500 भोजन का पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाया,भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भंडारा किया स्थगित

रायपुर। आज कोरोनाकाल में समय के अनुसार यदि भगवान परशुराम जन्मोत्सव का प्रसाद जरूरतमंद लोगों के  काम आ सके तो इससे बड़ी बात और क्या होगी,यहीं सोंचकर इस बार युवाओं की टीम ने अपना भंडारा स्थगित किया और कोविड के नियमों का पालन करते हुए 500 पैकेट भोजन का तैयार कर वितरित किया। इस नेक काम में  दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समिति अश्वनीनगर की टीम एवं रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की संयुक्त सहभागिता रही। इससे पहले इन युवकों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करते हुए जल्द ही कोरोना का खात्मा और लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गौरतलब है मंदिर समिति के युवकों ने हनुमान जन्मोत्सव पर भी इसी प्रकार भोजन का पैकेट जरूरतमंदों के बीच जाकर बांटा था। इस पुनीत कार्य में प्रमुख रुप से स्वप्निल मिश्रा अभिजीत तिवारी, विपुल चौबे, आशीष चंद्राकर, अनमोल दुबे, मयंक पांडे, राज तिवारी, पीयूष तिवारी, हर्षित कश्यप, लवी राजपूत आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *