अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जुटाए टारगेट से ज्यादा रुपये, लिखा- अब बचाएंगे जिंदगियां

 नई दिल्ली 
कोरोना से जंग लड़ने के लिए कई सिलेब्रिटीज आगे आ रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर 11 करोड़ से ज्यादा रुपये जुटाए हैं। उन्होंने शुरुआत में 7 करोड़ रुपये टारगेट रखा था। यह रकम उससे कहीं ज्यादा है। विराट और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मदद करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया है। अनुष्का और विराट ने एक हफ्ते पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर करके फंड जुटाना शुरू किया था। अनुष्का ने वीडियो के साथ लिखा था, हमारा देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारा हेल्थकेयर सिस्टम बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। लोगों को तड़पते देख मेरा दिल टूट रहा इसलिए विराट और मैंने Ketto के साथ एक कैंपेन #InThisTogether शुरू किया है। इसके जरिये कोविड-19 में राहत के लिए चंदा जुटाया जाएगा। हम सब इस मुसीबत से जीतेंगे। प्लीज भारत और भारतीयों को सपोर्ट करने के लिए आगे आइए। आपका योगदान इस बुरे वक्त में लोगों को बचाने के काम आएगा। इसके लिए मेरे बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। मास्क लगाएं, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *