राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘डेंजरस’ का ट्रेलर रिलीज

 

जाने-माने निर्देशक राम गोपाल वर्मा लीक से अलग फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. राम गोपाल वर्मा की फिल्में हकीकत के ज्यादा नजदीक होती हैं इसलिए अक्सर विवादों में भी घिर जाती हैं. रामू को क्राइम-थ्रिलर फिल्में बनाना बेहद पसंद हैं. उनके चाहने वाले उन्हें इसी तरह की फिल्मों के लिए जानते हैं. इसके साथ ही वो सिनेमा में बेहद एक्सप्रेसिव भी नजर आते हैं. हा ही में उनकी आने वाली फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस फिल्म में राम गोपाल वर्मा ने लेस्बियन यानी सम्लैंगिक प्यार को दर्शाया है.

'डेंजरस' नाम की इस फिल्म में साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस अप्सरा रानी और नैना गांगुली  नजर आ रही हैं. दोनों एक्ट्रेसेज ने ही इस फिल्म में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं. सिर्फ ट्रेलर में ही ऐसे कई बोल्ड सीन दिखाए गए हैं. इनमें नैना गांगुली और अप्सरा रानी का लव मेकिंग सुर्खियां बटोर रहा है. दोनों ही एक्ट्रेस सिर्फ किसिंग में ही नहीं, लव मेकिंग सीन्स में बेहद सहज नजर आ रही हैं. अप्सरा और नैना ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले ऐसी कई फोटोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें वो एक दूसरे को किस करती दिख रही हैं.

'डेंजरस' फिल्म की बात करें तो इसे भारत की पहली लेस्बियन क्राइम-थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है. फिल्म में क्राइम से जुड़े कई वीभत्स सीन भी दिखाए गए हैं. मगर अप्सरा और नैना की केमिस्ट्री ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. दोनों ने बिकिनी में आग लगाई है. और रोमांटिक सीन में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया गया था. ट्रेलर कुछ ही देर में वायरल हो गया और इसने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *